ईरान पर US-इजराइल हमले: ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन ने कोलकाता में खामेनेई की मौत पर किया प्रोटेस्ट

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इजराइल के जॉइंट एयरस्ट्राइक में हुई हत्या के खिलाफ कोलकाता में प्रोटेस्ट किया।
यह भी पढ़े -SIR के बाद चुनाव आयोग की दो दिन समीक्षा बैठक, मार्च के तीसरे हफ्ते चुनावी तारीखों का हो सकता है ऐलान
ऑल बंगाल माइनॉरिटी यूथ फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद कमरुज्जमां ने कहा ईरान पर हमला पवित्र महीने रमजान के दौरान हुआ और हम इसकी निंदा करते हैं, सबसे सीनियर धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर हमला गलत है, वह भी अचानक हुआ हमला। यह युद्ध की पॉलिसी नहीं हो सकती, इस युद्ध को रोका जाना चाहिए, खामेनेई को मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में हत्या का केस चलाया जाना चाहिए।
Created On :   2 March 2026 7:07 PM IST













