CM Revanth Reddy Case: तेलंगाना सीएम सख्त सुरक्षा के घेरे में कोर्ट में हुए पेश, कोविड-19 के दौरान इन नियमों का किया उल्लंघन, चुनाव आयोग ने दर्ज करवाया था मुकदमा

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पुराने केस में प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए हैं। यह उनकी पेशी 2019 के हुजूरनगर उपचुनाव के समय चुनावी आचार संहित के नियमों के उल्लंघन और 2021 मे कोविड नियमों के पालन नहीं करने पर हुई थी। ये मामले चुनाव आयोग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
CM सुरक्षा के घेरे पर पहुंचे कोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा के कड़े घेरे में मुख्यमंत्री शांत भाव से कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद न्यायाधीश के सामने सीएम हाजिर हुए। 2019 के मामले की बात की जाए तो हुजूरनगर उपचुनाव के समय रेवंत रेड़ी और तत्कालीन सांसद उत्तम कुमार रेड्डी को भी आरोपी बनाया गया था। उन्होंने अपने उम्मीदवार के समर्थन में 40 कारों के काफइले और डीजे साउंड के साथ रैली की थी। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, इस प्रकार के रैलिया मॉडल कोड का स्पष्ट उल्लंघन करती थी। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़े -तेलंगाना अमेरिका के हार्वर्ड केनेडी स्कूल ने सीएम रेवंत रेड्डी को एआई सिंपोजियम में बोलने के लिए आमंत्रित किया
कोविड-19 के नियमों का नहीं किया पालन
दूसरे मामले यानी 2021 की बात करें तो इस दौरान पूरा देश कोविड-19 से जूझ रहा था और सख्त नियम लगाए गए थे। उन पर आरोप लगे हैं कि उस दौरान उन्होंने बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और एक सार्वजनिक बैठक में भाग लिया था। इस समय वे तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख भी थे। ये दोनों मामले पुराने है और उस समय राज्य में बीआरएस पार्टी की सरकार थी।
राजनीति में नई बहस
सुनवाई में न्यायाधीश ने आगे की जांच के लिए सीएम को नई तारीख दे दी है। वहीं सीएम ने इन मामलों को राजनीतिक प्ररित बताया है। वहीं, राजनीति गलियारों में एक नहीं बसह छिड़ गई हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने के बाद भी पुराने मामले पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।
Created On :   1 March 2026 1:21 AM IST












