विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का दूसरा दिन, शाह के निशाने पर ममता सरकार

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का दूसरा दिन, शाह के निशाने पर ममता सरकार
बीजेपी ने टीएमसी की ममता सरकार पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा निकालने पर कहा पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होना तय है। वहां यात्रा निकल रही है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य बड़े नेता इसका नेतृत्व करेंगे। बंगाल में ममता दीदी का जाना और भाजपा का आना तय है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ आज सोमवार को यात्रा में शामिल हो रहे।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बंगाल की जनता TMC के कुशासन से त्रस्त है। यहां कानून-व्यवस्था नहीं बची है, बहन और बेटियों पर अन्याय और अत्याचार हो रहे हैं। घुसपैठिएं बंगाल की जनता के हक छीन रहे हैं, वे जल, जमीन और जंगलों पर कब्जा कर रहे हैं। पूरा बंगाल भ्रष्टाचार के कारण परेशान है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

आपको बता दें 15 मार्च को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल पहुंचेगे हैं। पीएम मोदी उसी दिन ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली बीजेपी पश्चिम बंगाल यूनिट की परिवर्तन यात्रा के समापन का प्रतीक होगी। 2 मार्च से शुरु हुई रैली 4 मार्च को बंद होली की वजह से नहीं होगी,और फिर 294 विधानसभा सीटों को कवर करने के बाद 15 मार्च को समाप्त होगी।

Created On :   2 March 2026 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story