BJP Rajya Sabha Candidate List: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बिहार से नितिन नबीन को टिकट, पार्टी ने इन चेहरों पर लगाया दांव

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, बिहार से नितिन नबीन को टिकट, पार्टी ने इन चेहरों पर लगाया दांव
देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी पारा हाई। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दलों के नेताओं ने कमर कसी ली हैं। इस बीच बीजेपी ने मंगलवार को उम्मदीवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में होने वाले राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी पारा हाई। इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दलों के नेताओं ने कमर कसी ली हैं। इस बीच बीजेपी ने मंगलवार को उम्मदीवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 9 उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। लिस्ट के मुताबिक, बिहार, असम और ओडिशा से 2-2 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, छत्तसीगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से 1-1 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में उनकी घोषणा को बिहार की अहम रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। नितिन नबीन के अलावा बीजेपी ने बिहार से ही शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा बीजेपी ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। ओडिशा से जिन दो चेहरों को मौका मिला है, उनमें मनमोहन सामल और सुजीत कुमार का नाम शामिल है। गौरतलब है कि वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे। वहीं, पश्चिम बंगाल से पार्टी ने राहुल सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया का नाम बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट में शामिल है।

देशभर में राज्यसभा की 37 सीटों पर होंगे चुनाव

गौरतलब है कि देश के अलग-अलग राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होगा। मतदान की तारीख 16 मार्च है। चुनाव की प्रक्रिया में अब केवल एक दिन का समय बाकी है, 3 और 4 मार्च को होली के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में 5 मार्च तक ही नामांकन किया जा सकता है। बिहार से 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह शामिल हैं। हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जेडीयू, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा रालोमो से आते हैं।

Created On :   3 March 2026 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story