Bihar Politics: नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह-सम्राट चौधरी रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा इलेक्शन 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि, 10 बार सीएम पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार ने आज ही राज्यसभा जाने की इच्छा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा किया था। वहीं, इस वक्त राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
#WATCH | NDA's Rajya Sabha candidates from Bihar, including Nitish Kumar, Nitin Nabin, Upendra Kushwaha, and Shivesh Kumar, file their nomination in the presence of Union Minister Amit Shah in Patna. pic.twitter.com/nue5osKF4O
— ANI (@ANI) March 5, 2026
#WATCH | NDA's Rajya Sabha candidates from Bihar, including Nitish Kumar and Nitin Nabin, file their nomination in the presence of Union Minister Amit Shah in Patna. pic.twitter.com/VGtsX0xl3T
— ANI (@ANI) March 5, 2026
नितिन नबीन ने भी किया नामांकन
सीएम नीतीश कुमार के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन भर दिया है।
नीतीश कुमार का पोस्ट
नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
सीएम नीतीश ने जाहिर की इच्छा
उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
यह भी पढ़े -इजरायल और ईरान हमलों के बीच ओवैसी का बड़ा बयान, क्या पीएम मोदी को इजरायली दौरे के दौरान इस अटैक की थी जानकारी?
अगला सीएम कौन?
आपको बात दें कि, कोई व्यक्ति एक ही समय पर मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नहीं बन सकता है। ऐसे में अगर नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनते हैं तो सीएम का पद कोई और संभालेगा। नीतीश कुमार के इच्छा जाहिर करने के बाद सीएम की कुर्सी को लेकर अटकलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार की कमान मिल सकती है। वहीं, न्यूज रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
Created On :   5 March 2026 1:40 PM IST













