Bihar Politics: बिहार में सीएम की कमान संभालने वाले सवाल पर गिरिराज सिंह ने दिया जवाब, जानें कौन बनेगा बिहार का अगला सीएम?

क्या बोले गिरिराज सिंह?
गिरिराज सिंह ने सीएम बनने को लेकर खास जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा है कि सुना है कि तीन साल पहले भी उन्होंने राज्यसभा जाने की पेशकश की थी। इस बार वो जा रहे हैं। अब जो भी सरकार बनेगी, उनके नेतृत्व में बनेगी। वहीं, निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कहा है कि ये तो बहुत ही अच्छी खबर है। नीतीश कुमार ने खुद ये फैसला लिया है और वे तीन सदन में रह चुके हैं और अब राज्यसभा जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -वल्लियूरक्कवु भगवती मंदिर आदिवासियों की आराध्य मां भगवती, नवरात्रि में तीन विशेष रूपों में होता है पूजन
अमित शाह भी रहे मौजूद
बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा इलेक्शन 2026 के लिए नामांकन दर्ज किया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे हैं।
यह भी पढ़े -टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए हुआ हवन, नन्हे फैंस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद
नीतीश कुमार ने पहले ही कर दी थी घोषणा
नीतीश कुमार ने इससे पहले दिन में ही ऐलान कर दिया था कि वे राज्यसबा का चुनाव लड़ने वाले हैं। इसके साथ ही वे बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। नीतीश कुमार ने ये भी कहा है कि जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
Created On :   5 March 2026 5:43 PM IST












