Bihar New CM: बिहार के मुख्यमंत्री के पद की कमान बीजेपी नेता के हाथों में आना तय? जानें कब होगा नई सरकार का गठन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा में नामांकन दाखिल करने के बाद नए सीएम चेहरे को लेकर कई अटकलें लग रही हैं। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीजेपी का ही नया सीएम बनना लगभग तय हो गया है। नई सरकार को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच मंथन हुआ है। इसी बीच सूत्रों ने ये बताया है कि नीतीश कुमार तुरंत ही सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। सूत्रों की मानी जाए तो वो 10 अप्रैल तक सीएम पद पर बने रहेंगे। बता दें, नई सरकार का गठन 10 अप्रैल तक होगा क्योंकि राज्यसभा का टर्म 10 अप्रैल के बाद शुरू होगा और 10 अप्रैल तक नई सरकार का गठन हो पाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन
बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा इलेक्शन 2026 के लिए नामांकन दर्ज किया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे हैं।
यह भी पढ़े -भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र, खाड़ी देशों में फंसे गुजरातियों को वापस लाने की अपील
अमित शाह ने की तारीफ
अमित शाह ने कहा है कि नीतीश कुमार 2005 से अब तक बिहार के सीएम रहे हैं। उनका कार्यकाल बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है। ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके इस योगदान ने बिहार के विकास के पूरे दायरे को आकार दिया है।
यह भी पढ़े -युद्ध की आड़ में भारत में कट्टरपंथ फैलाने की साजिश, एआई के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा निशाना आईबी
नीतीश कुमार पर बोले गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने सीएम बनने को लेकर खास जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा है कि सुना है कि तीन साल पहले भी उन्होंने राज्यसभा जाने की पेशकश की थी। इस बार वो जा रहे हैं। अब जो भी सरकार बनेगी, उनके नेतृत्व में बनेगी। वहीं, निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कहा है कि ये तो बहुत ही अच्छी खबर है। नीतीश कुमार ने खुद ये फैसला लिया है और वे तीन सदन में रह चुके हैं और अब राज्यसभा जा रहे हैं।
Created On :   5 March 2026 6:30 PM IST













