Ramayana Run Time: रामायण के रनटाइम का रणबीर कपूर ने किया खुलासा, जानें कितनी लंबी होने वाली है फिल्म?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायण का इस साल काफी ज्यादा इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में 2 अप्रैल को हनुमान जयंति के दिन पर इसका टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में रणबीर कपूर के राम के किरदार की झलक दिखाई दी है और रावण के लुक की भी एक झलक दिखी है। जिसको देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइट हो गए हैं। टीजर को देखने के बाद लोगों के काफी मिक्स्ड इमोशंस देखने को मिल रहे हैं। इन सबके बीच ही रणबीर कपूर ने रामायण के रन टाइम के बारे में बता दिया है।
यह भी पढ़े -जब अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे 'नकली सनी', राजकुमार राव का स्वैग देख खिलाड़ी कुमार ने भी बजाई ताली
कितना है रामायण का रन टाइम?
रणबीर कपूर ने लॉस एंजेल्स में हुए राम के अपने लुक के टीजर लॉन्चिंग पर रामायण के दोनों पार्ट्स के स्क्रीनटाइम के बारे में बता दिया है। एक्टर का कहना है कि उनके पास करीब 6 घंटे का फुटेज है और अभी पार्ट 2 की शूटिंग बाकी है। इसलिए ही अभी दोनों फिल्मों का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा का हो सकता है। रणबीर कपूर ने आगे फिल्म के बारे में बताते हुए कहा है कि ये तो टीजर ही था। हमारे पास अभी 6 घंटे के एपिक विजुअल्स, एपिक एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस हैं।
यह भी पढ़े -'डकैत एक प्रेम कथा’ के ट्रेलर लॉन्च पर मृणाल ठाकुर ने किए अपने किरदार को लेकर खुलासे, कहा-'निभाया नहीं जिया है'
रामायण में डबल रोल में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण में अपने डबल रोल को भी कन्फर्म कर दिया है। फिल्म में वे राम का रोल करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर वे परशुराम के रोल में भी दिखेंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे। रणबीर सिंह ने कहा है कि मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के साथ मुझे लगता है कि अगर आप किरदारों की स्पिरिचुअलिटी और इमोशनैलिटी को गहराई से समझते हैं, तो सब कुछ वहीं से शुरू होता है। रामायण की शूटिंग से पहले मैंने यही ही किया था।
Created On :   4 April 2026 5:56 PM IST












