Filmfare Awards 2025: कृति सेनन ने जीनत अमान को दिया ट्रिब्यूट, शाहरुख-काजोल ने किया परफॉर्म, फिल्मफेयर में क्या-क्या हुआ खास?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मफेयर हिंदी सिनेमा के पॉपुलर अवॉर्ड में से एक है। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित की गई। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। शाहरुख खान ने 17 साल बाद इस इवेंट को होस्ट किया। साथ ही शाहरुख और काजोल की परफॉर्म भी चर्चा में रही। कई पुराने कलाकारों को नए कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ट्रिब्यूट दिया। अवॉर्ड नाइट में फिल्म ‘लापता लेडीज’ की धूम रही। यहां देखें फिल्मफेयर में क्या-क्या हुआ खास-
यह भी पढ़े -पूजा हेगड़े बर्थडे स्पेशल विज्ञापन से मिला हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी हैं टॉप एक्ट्रेस
अभिषेक बच्चन ने बिग बी को दिया ट्रिब्यूट
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन जिस दिन हुआ, उसी दिन बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी मनाया गया। बिग बी के जन्मदिन वाले दिन 11 अक्तूबर को इस खास अवॉर्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन के गानों पर परफॉर्म करके उनको ट्रिब्यूट दिया है।
'शेकी' सॉन्ग पर हुमा कुरैशी , अनन्या पांडे और मनीष पॉल ने की मस्ती
#SanjuRathod sings his popular track #Shaky as #HumaQuereshi, #ManieshPaul, #ElnaazNorouzi and #AnanyaPanday groove. ❤️
— Filmfare (@filmfare) October 11, 2025
Title Partner: @HyundaiIndia
Destination Partner: @GujaratTourism
Co-Powered By: @itssweetysupari
Associate Partners: @Supersox_India @Amul_Coop… pic.twitter.com/zxvrYYymMn
अक्षय ने स्टेडियम में चलाई बाइक
अक्षय कुमार ने 'भूल भुलैया', 'टिप टिप बरसा' समेत कई गानों पर डांस किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेडियम में बाइक भी चलाई और गुजराती गाना गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़े -प्रियामणि ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने के बयान पर दी प्रतिक्रिया
शाहरुख को किया गया सम्मानित, काजोल संग परफॉर्मेंस ने जीता दिल
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने काजोल और करण जौहर के साथ यह अवॉर्ड लिया।
जया बच्चन को मिला सिने आइकन अवॉर्ड
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में अभिषेक बच्चन को जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। मंच पर शाहरुख ने जया बच्चन के पैर भी छूए।
यह भी पढ़े -फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 हर्षवर्धन राणे बोले- पूरा अहमदाबाद शाहरुख खान को देखने के लिए उत्साहित
कृति सेनन जीनत अमान को दिया ट्रिब्यूट
कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे।
Created On :   12 Oct 2025 11:20 AM IST