गुड न्यूज: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में बनने जा रही मां, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके खास अंदाज में की अनाउंसमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से 5 फरवरी 2022 को मुंबई में शादी की थी। आज करिश्मा ने शादी के चार साल बाद अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने कुछ ही देर पहले अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। करिश्मा को कई सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बेहद ही प्यारी तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वे अपने पति के साथ नजर आ रही हैं।
खास अंदाज में की अनाउंसमेंट
करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की फोटोज शेयर कीं जिनमें वह और उनके पति दोनों ने बेसबॉल कैप पहनी हुई हैं जिन पर 'मॉम' और 'डैड' लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में, करिश्मा तन्ना अपने पति को गले लगा रही हैं और छोटी ऊनी मोजे पकड़े हुए खुशखबरी शेयर कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट करते हुए करिश्मा और वरुण ने लिखा, 'एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा - अगस्त 2026।'
यह भी पढ़े -आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम
सेलेब्स ने जमकर लुटाया प्यार
कई सेलेब्स ने कमेंट्स में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को शुभकामनाएं दीं। क्रिस्टल डिसूजा ने लिखा- बधाई हो, वहीं दीया मिर्जा ने कहा- वाह! बधाई हो। दलजीत कौर ने भी अपनी खुशी जाहिर की और धनश्री वर्मा ने भी बधाई दी। जैस्मीन भसीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा- वाह! वहीं खुशी कपूर ने प्यार से 'आह' कहा। भूमिका चावला और अनीता हसनंदानी ने भी बधाई दी। आदित्य सील ने लिखा- मुझे बहुत पसंद आया! वहीं संजीदा शेख ने लिखा- माशाल्लाह।
यह भी पढ़े -आप ही सिनेमा के बैकबोन... ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच 'यालीना' ने पर्दे के पीछे के 'हीरोज' को किया सलाम
Created On :   6 April 2026 1:04 PM IST












