Parineeti Chopra News: राघव चड्ढा की मुश्किलों के बीच परणीति से किए गए सवाल, तो परिणीति ने दिया कुछ ऐसा जवाब, जानें क्या कहा?

राघव चड्ढा की मुश्किलों के बीच परणीति से किए गए सवाल, तो परिणीति ने दिया कुछ ऐसा जवाब, जानें क्या कहा?
परिणीति चोपड़ा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनसे उनके पति को लेकर सवाल किया गया है। तो उस पर जानें उन्होंने क्या कहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने चैट शो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनका हाल ही का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे पति राघव चड्ढा को लेकर सवाल किया गया है। इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। बता दें, राघव चड्ढा की मुश्किलें आजकल बढ़ी हुई हैं। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा उपनेता के पद से हटा दिया है, साथ ही कई सारे आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही राघव चड्ढा भी लगातार जुबानी हमला कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि परिणीति ने क्या जवाब दिया है।

क्या बोलीं परिणीति?

हाल ही में एक इवेंट में परिणीति भी शामिल हुई हैं, जिसमें वो ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई हैं। साथ ही उन्होंने पैपराजी को भी अच्छे से पोज दिए हैं। इसी इवेंट में परिणीति से सवाल किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। परिणीति से सवाल किया गया है कि वे अपने पति के लिए क्या कहना चाहती हैं। इस पर उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा है कि मुझे नहीं पता है, मुझे कोई कुछ भी नहीं बताता है।

पति ने किया पत्नी का फुल सपोर्ट

बता दें, परिणीति चोपड़ा का जो चैट शो है वो अभी कुछ ही वक्त पहले ही शुरू हुआ है। जिसका नाम 'मॉम टॉक्स' रखा गया है। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। राघव चड्ढान ने पत्नी को इस शो के लिए अपना फुल सपोर्ट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बताया है कि उन्हें अपनी पत्नी पर बहुत ज्यादा गर्व है। साथ ही वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

Created On :   5 April 2026 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story