Bhooth Bangla Trailer Release: कॉमेडी और हॉरर का शानदार डोज है फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का लोग बीते साल अनाउंसमेंट के बाद से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस लिए भी बेहद खास होने वाली क्यूंकि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापसी कर रही है इस हॉरर कॉमेडी के साथ। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था अब फाइनली मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर कॉमेडी और हॉरर का शानदार मिक्स है। फैंस से भी ट्रेलर को अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ उनकी पुरानी कॉमेडी टीम यानी परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -ऊंट पर कूदने के बाद जितेंद्र को मिली थी करियर की पहली फिल्म, लेकिन तनख्वाह में हो गई भारी कटौती
'भूत बंगला' का ट्रेलर
'भूत बंगला' के ट्रेलर में अक्षय कुमार लंदन से अपनी बहन की शादी में मंगलपुर आते हैं। वहां उसे अजीब-अजीब भूतिया घटनाएं और डरे हुए लोग दिखाई देते हैं। ट्रेलर के कैप्शन में लिखा है ''भूत बंगला' में आपका स्वागत है। यहां ना तो लोग नॉर्मल हैं और ऊपर से बंगला भी पैरानॉर्मल है। अपने जोखिम पर रहने जाते हैं।'
यह भी पढ़े -आदित्य धर ने 'धुरंधर' को एडिट करने वाले शिवकुमार को सराहा, बोले-फिल्म में जान डाल देते हैं
'भूत बंगला' पेड प्रिव्यू शोज
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार 14 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं। इस फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। तब्बू का एक सरप्राइज कैमियो भी ट्रेलर में दिखाया गया है। वामिका गब्बी भी अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी है। इसे अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर बनाया है। 16 अप्रैल रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -आदित्य धर ने 'धुरंधर' को एडिट करने वाले शिवकुमार को सराहा, बोले-फिल्म में जान डाल देते हैं
Created On :   6 April 2026 5:44 PM IST












