फिल्म कलेक्शन: 18वें दिन 'धुरंधर 2' का शानदार कलेक्शन, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म

18वें दिन धुरंधर 2 का शानदार कलेक्शन, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज देश और दुनियाभर के दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है।

'धुरंधर 2' कलेक्शन

दूसरे वीक के आखिर में 'धुरंधर 2' की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर 2' जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Created On :   6 April 2026 10:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story