Virat Kohli on Dhurandhar 2: विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, जामें आदित्य धर और रणवीर सिंह के बारे में क्या लिखा खास

विराट कोहली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, जामें आदित्य धर और रणवीर सिंह के बारे में क्या लिखा खास
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अपने शुरुआती कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और अब लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। मूवी ने भारत में 1 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बॉलीवुड के तमामा सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी वहीं अब फिल्म की क्रिकेटर विराट कोहली ने भी खूब तारीफ की है।

जानें फिल्म को लेकर क्या बोले विराट?

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस फिल्म को ‘एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ बताया, जैसा उन्होंने पहले कभी भारत में नहीं देखा। फिल्म देखने के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य का विजन और कॉन्फिडेंस कमाल का है और उन्हें ‘जीनियस’ तक बता दिया।


रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर क्या बोले विराट?

विराट कोहली ने खास तौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर इस फिल्म में एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने बाकी कलाकारों की भी सराहना की, लेकिन रणवीर की परफॉर्मेंस को ‘एकदम वाओ’ बताया। विराट ने यह भी कहा कि फिल्म में हर तरह की इमोशन्स देखने को मिलते हैं और करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरी फिल्म के दौरान बिल्कुल भी नजर नहीं हटाए।

Created On :   7 April 2026 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story