Allu Arjun Film: जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का पोस्टर, फिल्म का टाइटल भी किया रिवील, इस अवतार में दिखे एक्टर

जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का पोस्टर, फिल्म का टाइटल भी किया रिवील, इस अवतार में दिखे एक्टर
अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर जारी किया गया है। जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर जारी किया गया है। जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है इसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं और अल्लू अर्जुन और दीपिका को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अब फिल्म को ओरिजनल टाइटल रिवील कर दिया गया है साथ ही एक्टर के फर्स्ट लुक ने भी फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

क्या फिल्म का नाम?

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर रिवील किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का नाम भी बताया गया है। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है 'AA22xA6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।'

'राका' के पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन का आधा चेहरा नजर आ रहा है। अपने चेहरे को उन्होंने छुपाया है। उनके चेहरे के आगे किसी जानवर का पंजा है, जो काफी डरावना लग रहा है। उनके सर पर बाल नहीं हैं। उनकी भौहें बनी हुई हैं। उनके माथे पर एक अलग तरह का निशान है जो उन्हें एक नॉर्मल इंसान से अलग करता है। अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा 'ये तो हॉलीवुड के टक्कर का है।' एक और यूजर ने लिखा है 'राका का इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा 'इंडस्ट्री का एक ही भाई, अल्लू भाई।' एक और यूजर ने लिखा 'वाव क्या पोस्टर है।'


Created On :   8 April 2026 12:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story