अपकमिंग फिल्म: ‘कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक रिलीज, पार्टी मूड में दिखे शाहिद-कृति-रश्मिका, निराश हुए फैंस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल ने दर्शकों के जमकर एंटरटेन किया था। वहीं अब मेकर्स कॉकटेल 2 लेकर आ रहे हैं जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। मेकर्स थोड़े-थोड़े टाइम पीरियड में फिल्म से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच आज भी उन्होंने फिल्म के गाने ‘जब तलक’ का लुक शेयर किया है। हालांकि इससे फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आए।
पार्टी मूड में दिखे एक्टर्स
मेकर्स के साथ फिल्म के एक्टर्स ने भी इस गाने का लुक शेयर किया। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर कर लिखा- ‘इस समर और भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।’ गाने के क्लिप में तीनों एक्टर्स काफी कूल लुक में नजर आए, साथ ही इंजॉए करते हुए और पार्टी करते दिखाई दिए। गाने की क्लिप से साफ है कि मूवी दोस्ती, प्यार और पागलपन के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गाने के लुक में भी मेकर्स ने लिखा। गाने से पहली ‘कॉकटेल’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म की मस्ती की झलक दिखाई दी। हालांकि ये क्लिप सामने आने के बाद फैंस ज्यादा खुश नहीं दिखाई दिए। उन्होंने लिखा कि ये तो हम पहले ही थिएटर में देख चुके थे, फिर इसकी इतनी हाइप क्यों बनाई। कई यूजर्स ने इस बात का जिक्र करते हुए कमेंट किया और इसे निराशाजनक बताया।
यह भी पढ़े -बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसाती नजर आएंगी अंजना सिंह, फिल्म 'लेडी बॉक्सर' की शूटिंग पूरी
फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट
यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।
Created On :   8 April 2026 4:43 PM IST












