Deepika Padukone On Trolls: 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर चुप्पी साधने के चलते दीपिका पादुकोण हो रहीं थी ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने यूं की ट्रोल्स की बोलती बंद

धुरंधर 2 की सक्सेस पर चुप्पी साधने के चलते दीपिका पादुकोण हो रहीं थी ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने यूं की ट्रोल्स की बोलती बंद
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के घुरंधरों तक ने फिल्म की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर रणवीर को काम को भी सराहा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के घुरंधरों तक ने फिल्म की जमकर तारीफ की और सोशल मीडिया पर रणवीर को काम को भी सराहा। लेकिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में रिलीज हुई है तब से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा। दीपिका की चुप्पी को लेकर ट्रोलिंग भी हुई, कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके पब्लिक सपोर्ट की कमी पर सवाल उठाए। अब, दीपिका ने आखिरकार इस बात पर बात की है और ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है।

दीपिका पादुकोण ने ट्रोल्स को दिया करारा जबाव

स्टाग्राम पर एक रील के कैप्शन में लिखा था, “दीपिका पादुकोण ने अभी-अभी 500 करोड़ के बजट को "साइलेंट ट्रीटमेंट" दिया है। जहां धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं दीपिका ने प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी। क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?” दीपिका भी अचानक रील पर आ गईं और कमेंट सेक्शन में चर्चा का जवाब दिया। सभी अंदाज़ों पर रोक लगाते हुए, दीपिका ने लिखा, “बाद वाला मेरे दोस्त… P.S. मैंने इसे आप में से किसी से भी पहले देख लिया था। अब मज़ाक किस पर है?”



दीपिका के सपोर्ट में आए फैंस

वहीं दीपिका के कमेंट करने के तुरंत बाद, फैंस एक्टर के पीछे खड़े हो गए, उस सेक्शन में सपोर्ट मैसेज की बाढ़ आ गई। एक ने लिखा, "बस कुछ लाइक्स के लिए, तुम लोग किसी की शादी को खींच लोगे, सब कुछ सोशल मीडिया के लिए नहीं होता, हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी असल ज़िंदगी दिखाना पसंद नहीं करता, उन्हें अकेला छोड़ दो। एक ने लिखा, "लोग उसके रिएक्ट न करने को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? इंटरनेट से दूर हो जाओ और अपनी ज़िंदगी जियो।" एक और फैन ने लिखा, " हर सपोर्ट सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं है.. खासकर जब वह इंसान आपका जीवनसाथी हो.. इससे पता चलता है कि आजकल सोशल मीडिया की उम्मीदें असली कनेक्शन कैसे खराब कर रही हैं।


Created On :   8 April 2026 11:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story