AA22xA6 Poster: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, होगा टाइटल का एलान

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर रिलीज, बर्थडे पर फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, होगा टाइटल का एलान
जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है इसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं और अल्लू अर्जुन और दीपिका को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है इसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं और अल्लू अर्जुन और दीपिका को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है ऐसे में फिल्म को अभी 'AA22xA6' कहा जा रहा है। लेकिन अल्लू अर्जुन कल अपने जन्मदिन पर एक बड़ा ट्रीट देने वाले हैं। 'AA22xA6' के टाइटल का खुलासा होने वाला है।

AA22xA6 का टाइटल पोस्टर कल होगा आउट

मेकर्स, सन पिक्चर्स ने एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक भेड़िये जैसा डरावना हाथ और नुकीले नाखून काली रात के बैकड्रॉप पर ड्रामेटिक अंदा में उभर रहे हैं। यह इंटेंस विजुअल एक पावरफुल तमाशे की टोन सेट करता है, जिससे कल सुबह 11 बजे होने वाले बड़े खुलासे के लिए एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'तैयार हो जाइए धमाके के लिए। टाइटल पोस्टर - कल सुबह 11 बजे।'

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाली हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिलहाल इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। वो अक्टूबर 2025 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं।


Created On :   7 April 2026 6:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story