सेलेब्स ने ऐसे मनाया गण​पति फेस्टिवल, नई दुल्हन के अवतार में दिखीं दीपिका पादुकोण

सेलेब्स ने ऐसे मनाया गण​पति फेस्टिवल, नई दुल्हन के अवतार में दिखीं दीपिका पादुकोण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-12 08:13 GMT
सेलेब्स ने ऐसे मनाया गण​पति फेस्टिवल, नई दुल्हन के अवतार में दिखीं दीपिका पादुकोण

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। गणेश चतुर्थी से शुरु हुए गणेश उत्सव का आज समापन होने जा रहा है, इसी के साथ विघ्नहर्ता कहे जाने वाले गणपति बप्पा की विदाई का वक्त आ गया है। देशभर में आज गणपति का विसर्जन हो रहा है और भक्त बप्पा से अगले बरस जल्द आने की कामना करते हुए भारी मन से उन्हें विदाई दे रहे हैं। वहीं मुंबई में लाल बाग चा राजा के दरबार में बॉलीवुड स्टार्स ने उत्सव के आखिरी दिन सर झुकाकर बप्पा से अर्शीवाद लिया। 

हालांकि कई बॉलीवुड स्टार्स ने अनंत चतुर्दशी से पहले ही गणपति बप्पा को विसर्जित कर दिया था। बता दें कि दीपिका पादुकोण लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं, यहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिनमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। साथ ही उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी एक दिन पहले ही गणपति विसर्जन किया।

 

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी नंगे पैर जाकर लाल बागचा राजा के दर्शन किए।

Tags:    

Similar News