रणवीर के लाइव सेशन में... जब दीपिका ने किया ये कमेंट, फैंस में मची हलचल

रणवीर के लाइव सेशन में... जब दीपिका ने किया ये कमेंट, फैंस में मची हलचल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-17 06:50 GMT
रणवीर के लाइव सेशन में... जब दीपिका ने किया ये कमेंट, फैंस में मची हलचल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपनी क्यूट हरकतों से दर्शकों को चौंकाते रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। हालही में जब रणवीर सिंह अपने ​फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव हुए तो फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। साथ ही इसमें दीपिका का कमेंट भी मौजूद था। 

वैसे तो दीपिका अक्सर रणवीर की पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। दीपिका ने कमेंट में कुछ ऐसा लिखा, जिसके चलते फैंस में ​हलचल मच गई।  दीपिका ने रणवीर के लाइव वीडियो पर कमेंट किया, "हाय डैडी"। इस कमेंट के जवाब में रणबीर ने हाय बेबी भी चिल्लाया। दीपिका के बाद अर्जुन कपूर के कमेंट को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। अर्जुन कपूर ने लिखा-Baba Bhabi gonna give u one.

दीपिका के इस कमेंट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं? वैसे तो अभी तक दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी खबरों को झूठ बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब ऐसा कुछ होगा तो वह खुद बता देंगी। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका फिल्म "83" में साथ काम कर रहे हैं। शादी के बाद यह दोनों का साथ में पहला प्रोजेक्ट है। फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

Tags:    

Similar News