PR Stunt : दीपिका के JNU जाने का दाव पड़ा उल्टा, फिल्म कलेक्शन पर पड़ा असर

PR Stunt : दीपिका के JNU जाने का दाव पड़ा उल्टा, फिल्म कलेक्शन पर पड़ा असर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-11 15:19 GMT
PR Stunt : दीपिका के JNU जाने का दाव पड़ा उल्टा, फिल्म कलेक्शन पर पड़ा असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म छपाक की रिलीज से पहले जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों के प्रदर्शन को सपोर्ट करने से दीपिका विवादों में घिर गई है। कुछ लोग दीपिका को उनके इस कदम के लिए सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ दीपिका पर प्रमोशनल स्टंट के आरोप लग रहे हैं। इसका छपाक के कलेक्शन पर भी असर पड़ा है। छपाक का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन केवल 4.77 करोड़ रुपए रहा जबकि इसी दिन रिलीज हुई फिल्म तानाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.10 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

दीपिका पर क्यों लग रहे पीआर स्टंट के आरोप?
दीपिका पर प्रमोशनल स्टंट के आरोप इसलिए भी लग रहे हैं क्योंकि उनके जेएनयू पहुंचने के तुरंत बाद बीबीसी पंजाबी ने उनका एक फोटो ट्वीट किया था। इसका साभार ‘स्पाइस पीआर’ को दिया गया था। इससे साफ हो गया कि ये रैंडम क्लिक के नाम पर पीआर का हिस्सा है। दीपिका साल 2019 से स्पाइस पीआर की क्लाइंट है। वह छपाक’ की को-प्रोड्यूसर भी हैं। आंकड़े बताते हैं कि अगर किसी फिल्म से विवाद जुड़ जाए तो कमाई बढ़ जाती है। इससे पहले उनकी फिल्म पद्मावत के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

रिपोर्ट सामने आने के बाद दीपिका पहुंची जेएनयू
कोई भी पीआर एजेंसी फिल्म कितनी सफल होगी इसका अंदाजा चार पैरामीटरों से लगाती है। बज, रीच, अपील और इंटरेस्ट। सूत्रों की माने तो फिल्म रिलीज से पहले 7 जनवरी को दीपिका को रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी फिल्म का कलेक्शन तानाजी और 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म स्ट्रीट डांसर से कम रह सकता है। इस रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद दीपिका जेएनयू पहुंच गई। दीपिका के इस कदम के पीछे छिपी मंशा का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और #DeepikaPRBackfires ट्रेंड करने लगा है।

पीआर स्टंट सभी सितारों के लिए सबक
तानाजी: द अनसंग वॉरियर और छपाक के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की तुलना करते हुए, एक यूजर ने लिखा: "पहले दिन का कलेक्शन तानाजी- 16 करोड़, छपाक- 4.75 करोड़। दूसरा दिन छपाक के लिए और भी बुरा लग रहा है। बुकिंग और शो की संख्या की तुलना करें। यह रिलीज से पहले पीआर स्टंट कर रहे सभी सितारों के लिए एक सबक है। यहां तक ​​कि कांग्रेस समर्थक भी इस फिल्म को नहीं देख रहे हैं। #DeepikaPRBackfire

किंग खान की फिल्मों पर भी पड़ा था असर
एक अन्य यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है क्योंकि लोग "असहिष्णुता" पर उनके बयान से नाराज थे और अब दीपिका उनके रास्ते पर चल रही हैं। यूजर ने लिखा, "शाहरुख खान ने असहिष्णुता का बयान दिया। फैन- फ्लॉप, जीरो- फ्लॉप, जब हैरी मेट सेजल-फ्लॉप, डियर जिंदगी-फ्लॉप। दीपिका जेएनयू गई। टुकडे टुकडे गिरोह के साथ खड़ी रही। छपाक: फ्लॉप। बॉलीवुड के लिए सबक जो राष्ट्रवाद के खिलाफ जा रहे हैं।" #DeepikaPRBackfires

Tags:    

Similar News