Bollywood: अभिनेता धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

Bollywood: अभिनेता धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-13 05:51 GMT
Bollywood: अभिनेता धर्मेंद्र के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंन्द्र सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही वह अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह अपने फार्महाउस में खेती, किसानी, बागवानी और पशुओं की सेवा कर लॉकडाउन को भी काफी एंन्जॉय कर करे हैं। इन सब कामों के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने एक नया वीडियो शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है कि उनके घर नया मेहमान आया है। दरअसल फार्म हाउस में उनकी गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

लॉकडाउन डायरी : धर्मेंद्र फार्म में बिता रहे समय

अभिनेता धर्मेंद्र ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें गाय अपने बछड़े को प्यार करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, बधाई, मेरी साहीवाल गाय ने बछड़े को जन्म दिया है। मुझे भी पास नहीं आने देती। इस बछड़े की दादी को मैं साहनेवाल के पास बैनी साहिब से लेकर आया था। हर मां अपने बच्चे के लिए सुरक्षात्मक होती है। मैं इन लोगों साथ बहुत खुश हूं।

गाय को चारा खिलाने का वीडियो 
दरअसल धर्मेंद्र प्रकृति और जानवरों से बहुत लगाव रखते हैं। लॉकडाउन में अपने फार्महाउस में वे अक्सर सब्ज‍ियों और फूलों की खेती करते हुए, तो कभी अपने जानवरों के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इससे पहले धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बछड़े को चारा खिलाते नजर दिखे थे। इस दौरान वो उससे बातें भी कर रहे थे।

वायरल वीडियो: किसान बने सुपरस्टार धर्मेंद्र, खेतों में उगा रहे हैं गोभी, बैंगन और टमाटर

धर्मेंद्र ने उगाई सब्जियां, शेयर किया वीडियो
कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र फार्महाउस पर उगी ढेर सारी सब्जियों के साथ नजर आए थे। उनके फॉर्महाउस पर सब्जियों के अलावा फल भी होते हैं। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया था।

 

Tags:    

Similar News