Covid-19: फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना संक्रमण से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इंकार

Covid-19: फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना संक्रमण से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इंकार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-05 20:19 GMT
Covid-19: फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना संक्रमण से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इंकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कर्मयोगी, बेगुनाह और राज तिलक जैसी फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का निधन हो गया है। वे 77 वर्ष के थे और कोविड-19 से संक्रमित थे। फिल्म फेयर डॉट कॉम के अनुसार अनिल के निधन के समाचार की पुष्टि उनके भाई राजीव सूरी ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अस्पतालों ने अनिल सूरी को भर्ती करने से मना कर दिया था। राजीव ने बताया कि अनिल सूरी को दो जून को बुखार आया था। अगले ही दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस वजह से उनकी स्थिति और खराब हो गई। उन्हें  लीलावती और हिंदुजा जैसे अस्पतालों में ले गए लेकिन उन्होंने भर्ती करने से मना कर दिया।

राजीव ने आगे बताया कि बड़े अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के बाद उन्हें म्युनिसिपलिटी के अस्पताल में बुधवार रात भर्ती किया गया। वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे। गुरुवार डॉक्टरों ने कहा कि कुछ गड़बड़ है और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया।

बुधवार को वेंटिलेटर पर रखा गया था
वेबसाइट की खबर में यह भी कहा गया है कि अंत में उन्हें एडवांस मल्टीस्पेशलिटी हॉपिटल ले जाया गया। बुधवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

अनिल सूरी का फिल्मी सफर
अनिल सूरी की बनाई सन् 1978 की फिल्म कर्मयोगी उन दिनों हिट हुई थी। इस फिल्म में राज कपूर, जितेंद्र और रेखा ने अभिनय किया था। उनकी बनाई राज तिलक भी सिनेमाघरों में खूब चली थी। इसमें सुनील दत्त, राज कुमार, हेमा मालिनी, धर्मेद्र, रीना रॉय, सारिका और कमल हासन ने अभिनय किया था।

Tags:    

Similar News