FIRST LOOK: दंगल गर्ल ने मराठी लुक में ढाया कहर, 'सूरज पे मंगल भारी' फिल्म में फातिमा का नया लुक 

FIRST LOOK: दंगल गर्ल ने मराठी लुक में ढाया कहर, 'सूरज पे मंगल भारी' फिल्म में फातिमा का नया लुक 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-14 12:39 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म "सूरज पे मंगल भारी" फिल्म में नजर आएंगी। उनके सह-कलाकार मनोज वायपेयी ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी, फातिमा और सुप्रिया पिलगांवकर के साथ की तस्वीर साझा की है।

महाराष्ट्र की लोकप्रिय साड़ी पहने दोनों अभिनेत्रियों के साथ साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "सूरज पे मंगल भारी की महिलाओं के साथ ट्रेन पर।" इसके अलावा फातिमा सना शेख ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ""ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पर भारी। सूरज पे मंगल भारी से फर्स्ट लुक""।

KISS: शादी के बाद काम्या का पति संग लिपलॉक वायरल, देखें तस्वीर

एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो फातिमा ने रेड कलर की साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां और हैवी ज्वेलरी कैरी की है। माथे पर बिंदी और हेयर्स में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

बता दें, फातिमा ने फिल्म के शुरू होने से पहले अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शारीरिक ढंग, हावभाव पर काम किया है। फिल्म के लिए उन्होंने खुद में कई बदलाव किए हैं, दर्शकों को उनके किरदार में वास्तविकता का नजर आएगी।"

POSTER OUT: "द बिग बुल" का पोस्टर आउट, अलग अंदाज में दिखे जूनियर बच्चन

डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि हम दिलजीत, मनोज वाजपेयी और फातिमा जैसे अच्छे कलाकार के साथ मिलकर दर्शकों के लिए अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म के लिए फातिमा को चुने जाने के सवाल पर निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कहा, "उनके चरित्र में एक दोहरी शख्सियत है जिसके लिए हमें एक ऐसे अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो समान सहजता के साथ रहस्यमय और मुखर भूमिका निभा सके।"

"सूरज पे मंगल भारी" एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जो 90 के दशक के मुंबई पर आधारित है।  फिल्म को जी स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मार्च में पूरी हो जाएगी। 


 

Tags:    

Similar News