जावेद अख्तर ने पूरे किए इंडस्ट्री में 55 साल, पत्नी शबाना ने बताई स्ट्रगल के दिनोंं की कहानी

जावेद अख्तर ने पूरे किए इंडस्ट्री में 55 साल, पत्नी शबाना ने बताई स्ट्रगल के दिनोंं की कहानी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-06 02:16 GMT
जावेद अख्तर ने पूरे किए इंडस्ट्री में 55 साल, पत्नी शबाना ने बताई स्ट्रगल के दिनोंं की कहानी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम जावेद अख्तर, जिन्होंने अपने अल्फाजों को गीत, कहानी, डॉयलॉग की शक्ल देकर सभी का मंनोरंजन किया। आज उन्होंने इंडस्ट्री में 55 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के संघर्ष के दिनों के बारे में बताया। 

एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज ही के दिन 55 साल पहले एक 19 साल का लड़का बंबई सेंट्रल स्टेशन उतरा था। हाथों में 27 रुपये और आंखों में सपने लिए जावेद अख्तर फुटपाथ पर सोए, 4-4 दिनों तक भूखे रहे लेकिन उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था। ये मुश्किलों के आगे हार ना मानने की प्रेरणादायक कहानी है। मैं आपको सैल्यूट करती हूं।"

बता दें जावेद अख्तर के कॅरियर की शुरुआत इतनी आसान नहीं थी। आज वे जिस मुकाम पर हैं, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। अपने शुरुआती दिनों जावेद अपनी स्क्रिप्ट लेकर एक प्रोड्यूसर के पास गए। जावेद की स्क्रिप्ट प्रोड्यूसर को इतनी बुरी लगी कि प्रोड्यूसर ने स्क्रिप्ट के पन्ने जावेद के मुंह पर मारे और कहा कि तुम कभी लेखक नहीं बन सकते। इसके बावजूद जावेद ने कभी हार नहीं मानी और लेखक बनकर दिखाया। 

बॉलीवुड को जावेद अख्तर ने कई बेहतरीन फिल्में दीं, वहीं जावेद अख्तर को कामयाबी सलीम खान के साथ काम करने के बाद मिली और उनकी दोस्ती भी हिट रही। जावेद अख्तर को 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। बेस्ट लिरिक्स के लिए उन्हें 5 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा वो पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News