Gossip: फरहान-शिबानी की शादी पर बोले जावेद अख्तर, शिबानी के बारे में कही ये बात

Gossip: फरहान-शिबानी की शादी पर बोले जावेद अख्तर, शिबानी के बारे में कही ये बात

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-13 10:03 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर लंबे समय से शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालही में एक इंटरव्यू में जब फरहान के पिता जावेद अख्तर से इस बारे में पूछा गया कि क्या फरहान और शिबानी इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं? इस पर जावेद ने कहा कि शायद सारी अफवाहें सच साबित हो जाएं। 

इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा कि मैं अभी आपसे ही सुना। मैं फरहान के साथ उनके जन्मदिन पर था, जो कि परसों के एक दिन पहले था। इस बारे में उसने मुझसे कुछ नहीं कहा।जावेद अख्तर शिबानी से बहुत प्रभावित हैं। जावेद ने कहा कि मैं उससे कई बार मिला हूं, काफी प्यारी बच्ची है।

​तूफान की रिलीज के बाद करेंगे शादी
इस साल फरहान और शिबानी की शादी की चर्चा तब शुरू हुई, जब एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट में शादी को लेकर संभावना व्यक्त की। रिपोर्ट में कहा गया कि यह जोड़ी शादी की तारीख तय कर रही है और शायद फरहान की आने वाली फिल्म तूफान की रिलीज के बाद दोनों अपना घर बसा सकते हैं। फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Tags:    

Similar News