रिलीज के 24 घंटे बाद ही HD में लीक हुई फिल्म जजमेंटल है क्या

रिलीज के 24 घंटे बाद ही HD में लीक हुई फिल्म जजमेंटल है क्या

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-28 03:00 GMT
रिलीज के 24 घंटे बाद ही HD में लीक हुई फिल्म जजमेंटल है क्या

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म "जजमेंटल है क्या" शुक्रवार 26 जुलाई को रिलीज हुई थी। चारों तरफ से फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन ​फिल्म रिलीज के 24 घंटे बाद ही लीक हो गई। पायरेटेड फिल्में रिलीज करने वाली वेबसाइट तमिलरॉकर्स द्वारा इस फिल्म को ​लीक कर दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार तमिलरॉकर्स द्वारा जब यह फिल्म लीक हुई तो फिल्म के मेकर्स के लिए परेशानी बढ़ गई। मेकर्स के लिए यह ज्यादा परेशानी वाली बात इसलिए है, क्योंकि यह फिल्म  HD प्रिंट में लीक हुई है। बता दें इस समय तमाम बड़ी और छोटी फिल्में पायरेसी का शिकार हो रही है। लगातार इस तरह फिल्में रिलीज होने के बावजूद, इसके नियंत्रण का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है। अब "जजमेंटल है क्या" ​के लीक होने पर इसके ​फैंस पर क्या असर पड़ेगा। यह तो वक्त ही बताएगा। 

फिलहाल फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन करीब 7 से 8 करोड़ रुपये था। जिसे पहले दिन की कमाई के हिसाब से बहुत अच्छा माना जा रहा है। फिल्म दो दिमागी मरीजों बॉबी (कंगना रनौत) और केशव (राजकुमार राव) पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर सिंह ने इसे प्रोड्यूस किया है। 

इन दिनों कंगना की यह फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म को लेकर और कंगना के लेकर कई सारे विवाद सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। 

Tags:    

Similar News