अब ये एक्ट्रेस कर रही टीवी पर डेब्यू, इस रिएलिटी शो को करेंगी जज

अब ये एक्ट्रेस कर रही टीवी पर डेब्यू, इस रिएलिटी शो को करेंगी जज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-28 04:54 GMT
अब ये एक्ट्रेस कर रही टीवी पर डेब्यू, इस रिएलिटी शो को करेंगी जज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने और रेडियो पर अपनी आवाज का जादू चलाने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही ​टीवी पर एक रिएलिटी शो जज करती नजर आएंगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांस रिएलिटी शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में करीना रफ्तार और बॉस्को के साथ डांस मूव्स करते नजर आ रही हैं। 

यह रिएलिटी शो "डांस इंडिया डांस" का सातवां सीजन है, जिसका नाम "डांस इंडिया डांस: बैटल ऑफ द चैम्पियन" है। प्रोमो में करीना के डांस के देखते हुए यह साफ हो गया है कि वे इस शो को जज कर रही हैं। करीना कपूर का यह पहला टेलीविजन डेब्यू शो होगा। जिसमें वे एक जज की भूमिका निभाएंगी। इस शो को लेकर करीना काफी एक्साइटेड हैं। 

एक्ट्रेस के तौर पर सबका दिल जीतने में करीना बहुत कामयाब रहीं, लेकिन क्या वे टेवीविजन में जज की भूमिका के तौर पर सबका दिल जीत पाएंगी? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। करीना से पहले माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। दर्शकों ने दोनों ही एक्ट्रेस को जज के रुप में पसंद किया था। 

डांस रिएलिटी शो "डांस इंडिया डांस" का सातवां सीजन किस दिन टेलीकास्ट होगा। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई हैं। प्रोमो रिलीज होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शो भी जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा। 

Tags:    

Similar News