जानिए, कैसा दिखता है तैमूर का छोटा भाई , नाना रणधीर कपूर ने किया खुलासा

जानिए, कैसा दिखता है तैमूर का छोटा भाई , नाना रणधीर कपूर ने किया खुलासा

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-22 11:37 GMT
जानिए, कैसा दिखता है तैमूर का छोटा भाई , नाना रणधीर कपूर ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, जिसको लेकर करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा कि वो कुछ-कुछ अपने भाई तैमूर की तरह ही दिखता है। रणधीर से पूछा गया कि तैमूर अपने छोटे भाई का वेलकम किस तरह कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि,"मुझे लगता है कि वो कुछ भी करने के लिहाज से अभी बहुत छोटा है।"

करीना कपूर दूसरी बार मां तो सैफ अली खान चौथी बार पिता बन गए है। दोनों ने नन्हें मेहमान का स्वागत रविवार के दिन किया, जिसके बाद से उनके दूसरे बेबी बॉय की तस्वीर देखने के लिए लाखों-करोड़ों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी दौरान तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने TOI के दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मुझे तो सभी बच्चे एक जैसे लगते हैं लेकिन जब उनसे दोबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, वो कुछ-कुछ अपने भाई तैमूर की तरह ही दिखता है।

रणधीर कपूर ने तैमूर को लेकर कहा कि,ओह वो बहुत खुश है, उसे खुशी है कि, उसका छोटा भाई हुआ है। बल्कि सैफ भी बहुत एक्साइटेड है। वो बहुत खुश हैं और मेरी बेटी भी। मैं उन सभी को दिल से दुआ देता हूं। इन सब के बीच आपको बता दें कि, साल 2016 में जब तैमूर का जन्म हुआ तो उनके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर बार-बार विरोध किया गया था। क्योंकि तैमूर नाम का एक आक्रमणकारी शासक था,जिसने भारत पर आक्रमण किया था। हालांकि बाद में लोग तैमूर की तस्वीरें देखने के बाद उनकी क्यूटनेस के दीवानें हो गए। 

 


 

 

Tags:    

Similar News