कोरोना के चलते लता मंगेशकर का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

अलविदा लताजी कोरोना के चलते लता मंगेशकर का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

Juhi Verma
Update: 2022-02-06 04:29 GMT
कोरोना के चलते लता मंगेशकर का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के चलते बीस से ज्यादा दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। कोरोना के बाद उन्हें निमोनिया होने की खबर थी।  इसके बाद लगातार उनकी सेहत में गिरावट आती रही। शनिवार को डॉक्टर्स ने उनकी हालत खराब होने की खबर दी। उन्हें वापस वेंटिलेटर पर रखा गया। मुंबई के ब्रीच केंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 4: 15 पर मुंबई पहुंचकर लता दीदी के अंतिम दर्शन करेंगे। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 6:30 बजे मुंबई के शिवजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News