देसी गर्ल के ये लाइफ लेसन्स आपके लिए भी जरुरी, जानें

देसी गर्ल के ये लाइफ लेसन्स आपके लिए भी जरुरी, जानें

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-15 09:09 GMT
देसी गर्ल के ये लाइफ लेसन्स आपके लिए भी जरुरी, जानें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका कुछ लाइफ लेसन्स के बारे में बता रही हैं, जो आपकी जिंदगी को आसान बना देंगे। साथ ही आगे बढ़ने में मदद करेंगे। यह वीडियो देखने में तो बहुत फनी है, लेकिन इस फनी वीडियो के पीछे गहरी सोच छिपी है। जिसे जानकर आपको अच्छा लगेगा। 

पहले लेसन में प्रियंका बड़ा बनने की बात कह रही हैं। दूसरे लेसन में प्रियंका कह रही है कि छुपाने को कुछ भी नहीं है। इस वीडियो में प्रियंका ने तरुण तहिलियानी की साड़ी और ब्रालेट पहनी हुई थी। इस सबक पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि अगर आपको याद हो तो कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ साड़ी पहनी हुई थी। इसके लिए प्रियंका को काफी ट्रोल तक किया गया और यह तक कह दिया गया कि उन्होंने साड़ी की गरिमा नहीं रखी। 

देखा जाए तो यह वीडियो के जरिए प्रियंका ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देने की कोशिश की है। तभी तो उन्होंने तीसरे वीडियो में कहा "साड़ी, नॉट सॉरी।" चौथी लेसन में प्रियंका ने कहा कि मेक सम नॉइस और पांचवे और ​आखिरी लेसन में देसी गर्ल डिफरेन्स की बात कर रही हैं। वह कह रही है कि अगर कोई डिफरेंस है तो उसे फिक्स कर लें। 

बता दें प्रियंका जल्द ही "द स्काई इज पिंक" नजर आने वाली हैं। यह उनकी बॉलीवुड कमबैक फिल्म होगी। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके सा​थ हैं। 

Tags:    

Similar News