Lok Sabha Election 2019: अमिताभ, सलमान, आमिर, करीना समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाला

Lok Sabha Election 2019: अमिताभ, सलमान, आमिर, करीना समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-29 05:56 GMT
हाईलाइट
  • चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों में से मुंबई की 6 सीटों पर भी वोटिंग जारी है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर आज मतदान जारी है। इन सीटों पर 961 उम्मीदवारों के लिए 12 करोड़ 83 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के लिए 1 लाख 40 हजार 852 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों में से मुंबई की 6 सीटों पर भी वोटिंग जारी है। वहीं मुंबई में कई बॉलीवुड सितारे भी सुबह से मतदान करने पोलिंग स्टेशन पहुंच रहे हैं।  

अभिनेता सलमान खान ने बांद्रा स्थित मतदान केंद्र नंबर-283 पर अपना वोट डाला। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचीं।

करीना कपूर खान बेटे तेमूर को लेकर पोलिंग बूथ पहुंची और वोट डाला। 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने खार पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। 

 अभिनेता अनुपम खेर ने पत्नी के साथ जुहू स्थित मतदान केंद्र 235-240 पर वोट डाला। 

सोनाली बेंद्रे ने अपने पति गोल्डी बहल के साथ विले पार्ले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। वोट करने के बाद सोनाली बेंद्रे ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा - गो वोट ... यह आज का सबसे महत्वपूर्ण काम है।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पत्नी किरण राव के साथ बांद्रा स्थित संत अन्ने हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोटिंग की। 

 प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "यही वह क्षण है जो मायने रखता है .... हर वोट एक आवाज है जो काउंट होता है"। 

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू के मतदान केंद्र पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की और लिखा- "मतदान हमारा अधिकार है, आइए हम इसे बुद्धिमानी से उपयोग करें! हमारे देश का भविष्य हमारे हाथ में है। आइये हम अपना कर्तव्य पूरा करें #VoteForIndia"। 

मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार, उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा में पोलिंग बूथ नंबर 190 पर अपना वोट डाला। 

  भाजपा सांसद और अभिनेता परेश रावल ने पत्नी स्वरूप संपत के साथ विले पार्ले के जमना बाई स्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया।  

 यूपी के गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने गोरेगांव मतदान केंद्र पर लंबी लाइन में लगकर इंतजार करने के बाद मतदान किया। 

बतादें की राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर भी वोटिंग जारी है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान जारी है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। ज्यादातर सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक किया जाएगा। झारखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्यों की कुछ सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी। 

भाजपा और एनडीए के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (6) और बीजद (6) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी।

Tags:    

Similar News