महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सलमान, शाहरुख, आमिर, सचिन, दीपिका समेत यह सेलेब्रिटी वोट डालने पहुंचे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सलमान, शाहरुख, आमिर, सचिन, दीपिका समेत यह सेलेब्रिटी वोट डालने पहुंचे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-21 08:13 GMT

डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राज्य की 288 सीटों पर आज (सोमवार) को वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने के लिए फिल्मी सितारे, सेलेब्रिटी से लेकर नेता और क्रिकेटर भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर,आमिर खान सहित अन्य कई सेलेब्रिटी वोट डालने पहुंचे। 

सलमान खान ने बांद्रा (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी एक तस्वीर शेयर की है। 

जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के जुहू में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल ने मुंबई के जुहू में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम में मतदान केंद्र नंबर 177 पर अपना वोट डाला।

 

दीपिका पादुकोण ने बांद्रा (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। सचिन ने अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

आमिर खान ने बांद्रा (वेस्ट) पोलिंग बूथ पर वोट डाला। वोट डालने के बाद बाहर मीडिया से बातचीत में एक्टर ने महाराष्ट्र के लोगों से मतदान करने की अपील की। 

अभिनेता अनिल कपूर और ऋतिक रोशन ने अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा और उनके परिवार ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके भाई अमित देशमुख और धीरज देशमुख क्रमशः लातूर शहर और लातूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बांद्रा (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता ने अंधेरी (पश्चिम) में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दिग्ग्ज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और निर्देशक-गीतकार गुलज़ार बांद्रा (पश्चिम) के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। 

बता दें कि सुबह 10 बजे तक औसतन करीब 5.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले चुनाव की तरह, ठाणे, पालघर और नंदुरबार में 6 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में 5 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य की राजधानी मुंबई में मतदान प्रतिशत लगभग 7.20 था, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृहनगर नागपुर में सुबह 9 बजे तक 2.04 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल, एनसीपी नेता शरद पवार और उनकी बेटी, सुप्रिया सुले, कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत और अन्य ने जनता से अपील की। चुनाव आयोग के अधिकारियों का मानना है कि धीमी शुरुआत की पीछे की वजह मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश हो सकती है और बाद में मतदान में तेजी आने की उम्मीद जताई।

चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 3,237 उम्मीदवार की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें 235 महिला उम्मीदवार हैं, जबकि 3,001 पुरुष हैं। वहीं एक थर्ड जेंडर भी चुनावी मैदान में है। मतदान के लिए 96 हजार 661 पॉलिग बूथ बनाए गए हैं। 

Tags:    

Similar News