नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर के बचपन की फोटो, लिखा इमोशनल नोट

नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर के बचपन की फोटो, लिखा इमोशनल नोट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-28 08:27 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के चाकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर ब​र्थडे विश कर रहा है। ट्विटर पर तो हैप्पी बर्थडे रणबीर कपूर ट्रेंड चल रहा है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी अपने लाडले रणबीर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। साथ ही रणबीर की बचपन की तस्वीरें भी शेयर की।

नीतू ने रणबीर के बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि "यह दिन अपने साथ बहुत कुछ लाता है। जब कोई इवेंट मैंनेजर्स नहीं थे। हम लोग जन्मदिन से एक हफ्ता पहले शॉपिंग के लिए जाया करते थे, जब हम लोग डांस प्रतियोगिता और फैन्सी ड्रेस तोहफों के लिए बहुत क्रेजी रहते थे। उस वक्त बर्थडे का तोहफा बहुत अहम हुआ करता था। अब मैं यही दुआ करती हूं कि जहां भी तुम जाओ अपने पीछे अच्छाई छोड़ो।"

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वे "शमशेरा" फिल्म में नजर आएंगे। जन्मदिन से पहले रणबीर ने एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल थी, लेकिन आलिया इस पार्टी में नहीं दिखाई दी। वहीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका भी इस पार्टी का हिस्सा थी।

Tags:    

Similar News