आलिया ही नहीं इन हसीनाओं के साथ भी रहा है रणबीर का सीरियस वाला इश्क

रणबीर कपूर अफेयर्स आलिया ही नहीं इन हसीनाओं के साथ भी रहा है रणबीर का सीरियस वाला इश्क

Juhi Verma
Update: 2021-09-28 07:48 GMT
आलिया ही नहीं इन हसीनाओं के साथ भी रहा है रणबीर का सीरियस वाला इश्क

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे बहुत वक्त से सुर्खियों में हैं। खबर तो यहां तक आ रही है कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों को जोधपुर एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया था,  तब ही से इस तरह की खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं और जोधपुर में वे अपनी शादी के लिए वेडिंग वैन्यू तय कर सकते हैं। वैसे मौका रणबीर कपूर के बर्थडे का है, जिसका सेलिब्रेशन जोधपुर में जोरशोर से जारी है।
आज हम आपको बॉलीवुड में चॉकलेट बाय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर के अफेयर्स के बारे में बताएंगे कि आलिया भट्ट से पहले रणबीर का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। इनमें नाम शुमार है जैकलीन फर्नाडीज़, दीपिका पादुकोण,माहिरा खान और कैटरीना कैफ का। 
इन हीरोइन के साथ रह चुके हैं अफेयर्स
रणबीर कपूर और सोनम कपूर 


संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से शुरू हुई सोनम कपूर और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में दोनों ने एक साथ डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में आ गया था। दोनों के अफेयर्स ने बॉलीवुड में खूब धूम मचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही ब्रेकअप की खबर मीडिया में आ गई थी। 
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर


सोनम कपूर के बाद रणबीर की जिंदगी में आईं दीपिका पादुकोण। दीपिका पादुकोण के साथ भी रणबीर का रिश्ता बहुत चर्चा में रहा था। फिल्म बचना ए हसीनों में एक साथ काम करने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। ऐसा कहा जाता है कि दीपिका रणबीर के साथ लेकर अपने रिलेशनशिप को काफी सीरियस थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका। कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक दूसरे से रास्ते अलग कर लिए।  
माहिरा खान और रणबीर कपूर


पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा माहिरा खान का भी अफेयर रणबीर के साथ रह चुका है। रणबीर कपूर औऱ माहिरा खान ने किसी फिल्म में काम तो नहीं किया पर दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुईं कि दोनों के अफेयर के किस्से आम हो गए। हालांकि इस रिलेशनशिप का आगे क्या हुआ ये आज तक एक राज ही है।
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ


रणबीर और कैटरीना कैफ के लव रिलेशनशिप के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि कैटरीना कैफ के लिए रणबीर ने दीपिका को भी छोड़ दिया था। सिर्फ दीपिका ही नहीं कैटरीना की खातिर रणबीर कपूर ने अपना घर भी छोड़ दिया था और दूसरे घर में दोनों एक साथ शिफ्ट हो गए थे। रिलेशनशिप के कुछ दिनों बाद खबर आई थी कि बहुत जल्दी दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया।  
रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी


फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने एक दूसरे के साथ काम किया था। एक साथ शूटिंग करते समय ही दोनों के बीच में अफेयर की शुरूआत हुई थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के साथ ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।  
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा


नरगिस के बाद रणबीर की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री होती है। फिल्म अनजाना अनजानी से रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच प्यार की कहानी शुरू हुई थी। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की न्यूज धूम मचाई थी, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी दोनों का लव कनेक्शन ज्यादा लंबा नहीं चल सका और कुछ दिनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Tags:    

Similar News