Viral: लिप लॉक करते हुए निक के होंठ पर लगी प्रियंका की लिपस्टिक, एक्ट्रेस ने ऐसे किया साफ

Viral: लिप लॉक करते हुए निक के होंठ पर लगी प्रियंका की लिपस्टिक, एक्ट्रेस ने ऐसे किया साफ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-07 04:37 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्यार को जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया हो या ​पब्लिक प्लेटफॉर्म दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार से ट्रीट करते हैं। उनकी प्यार भरी कैमेस्ट्री आजकल के यूथ को कपल गोल्स भी देती है। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालही में प्रियंका और निक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2020 में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहे थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए दोनों ने एक दूसरे को किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड सेरेमनी, अमेरिका स्थित लॉस एंजिलिस शहर के बेवर्ली हिल्टन होटल में हुआ था। इस अवॉर्ड समारोह में ​प्रियंका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं निक ब्लैक कलर के सूट बूट में नजर आए। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। इस अवॉर्ड शो के दौरान प्रियंका ने निक को किस ​किया। ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका ने निक को पब्लिकली किस किया। वे इसके पहले भी ऐसा करते नजर आ चुके हैं। लेकिन इस बार प्रियंका ने जब निक को किस किया तो उनके होठों की लिपस्टिक, निक के होठों पर लग गई, जिसे प्रियंका ने बड़े प्यार से साफ किया। 

फैंस को पंसद है दोनों का ये अंदाज
प्रियंका और निक के इस प्यार भरे अंदाज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले कान्स के दौरान भी दोनों का ऐसा ही प्यार भरा अंदाज देखने को मिला था। यहां निक ने प्रियंका की ड्रेस से लेकर, उनका खाने पीने तक का ख्याल रखा था। तब भी उनके फोटोज और वीडियो काफी वायरल हुए थे। 

Tags:    

Similar News