प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ की बिकनी में फोटो शेयर, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Black And Red Bikini प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ की बिकनी में फोटो शेयर, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-30 11:53 GMT
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ की बिकनी में फोटो शेयर, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरे हुए है। बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी इनकी जोड़ी एक सुपर सिजलिंग जोड़ी है। इन दोनो की लव स्टोरी एक परियाों की कहानी की तरह है। प्रियंका और निक का रोमेंस हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। साथ ही प्रियंका अपनी अनोखी ड्रेसेस के लिए भी खूब सुर्खियां बंटोरती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है और अपनी नजरे हटा नहीं पा रहे है। दरअसल, देसी गर्ल प्रियंका ने अपने पति निक जोनस एक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका..निक के साथ बिकिनी पहने हुए नजर आ रही है।

इस फोटो में सबसे खास निक जोनस का पोज है। शेयर की गई फोटो में प्रियंका रेड और ब्लैक कलर की बिकिनी में पूल साइड सनबाथ लेती हुई दिख रही है, वहीं निक प्रियंका के पीछे बैठे हुए है और प्रियंका की बैक पक पोज देते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने इस फोटो के नीचे कैप्शन में "स्नैक" लिखा। इसके साथ ही उन्होने फोर्क, नाइफ और हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। फोटो को देखकर साफ दिख रहा है कि, प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं।

इस फोटो के अलावा प्रियंका ने अपनी एक सोलो फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो ब्लैक और रेड कलर की बिकिनी में सनबाथ लेती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने व्हाइट कलर के सनग्लासेस लगाए हुए है, जो उनके लुक को ज्यादा किलर दिखा रहा है। बता दें कि प्रियंका अपने काम के चलते कुछ समय से लंदन में हैं। वीकेंड पर ही वो यूएस लौटीं है, जिसके बाद उन्होंने अपने पति निक संग क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इसके साथ ही प्रियंका ने निक का एक कॉन्सर्ट भी अटेंड किया था।

 

Tags:    

Similar News