रोडीज फेम रघु राम की वाइफ प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बंप की फोटो

रोडीज फेम रघु राम की वाइफ प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बंप की फोटो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-05 02:17 GMT
रोडीज फेम रघु राम की वाइफ प्रेग्नेंट, शेयर की बेबी बंप की फोटो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रिएलिटी शो रो​डीज फेम रघुराम के घर जल्द ही खु​शियों की सौगात आने वाली है। उनकी मशहूर सिंगर पत्नी नताली दि ल्युसियो मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी उन्होंने अगस्त में दी थी और तब से ही वह अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में वे अपने डॉग जुकजुक के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए नताली ने लिखा कि "हे लिटिल बेबी, जुकजुक आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हम सभी आपसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।" इस फोटो में नताली ने यह भी बताया कि वे 26 हफ्तों से प्रेग्नेंट हैं। गौरतलब है कि ये सिंगर अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद काफी बिजी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में एक पोस्ट के सहारे ये भी बताया था कि प्रेग्नेन्सी के चलते महिलाओं को अपने करियर में ब्रेक नहीं लगाना चाहिए।

बता दें रघु और नताली की शादी साल 2018 में हुई थी। यूट्यूब चैनल के माध्यम से दोनों की शादी का पता चला था। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी। उसके बाद से दोनों कुछ वक्त रिलेशन में रहे फिर शादी की। 

Tags:    

Similar News