अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 साल की उम्र में निधन, दामाद जावेद अख्तर ने दी जानकारी

अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 साल की उम्र में निधन, दामाद जावेद अख्तर ने दी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-23 04:25 GMT
अभिनेत्री शौकत कैफी का 93 साल की उम्र में निधन, दामाद जावेद अख्तर ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी की मां और मशहूर कवि कैफी आजमी की पत्नी शौकत कैफी का शुक्रवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। जुहू स्थित अपने घर में उन्होंने आ​खिरी सांस लीं। इस बात की जानकारी कैफी आजमी के दामाद लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने दी। 

जावेद ने बताया कि "वे 93 साल की थीं और वे लगातार किसी ना किसी समस्या से जूझ रही थीं। उन्हें कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के लिए वे आईसीयू में होती थीं और फिर उन्हें बाहर भेज दिया जाता था। उनकी परेशानियां बढ़ती उम्र के कारण बढ़ ही रही थीं। आखिरकार वे उन्हें घर ले आए थे। वे घर आकर अपने कमरे में आना चाहती थीं जहां उन्होंने एक या दो दिन बिताए और उसके बाद वे चल बसीं। शबाना फिलहाल मुंबई में हैं।"

बता दें शौकत अपने पति और मशहूर उर्दू कवि कैफी आजमी के साथ मिलकर इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से लंबे समय तक जुड़ी रहीं। ये दोनों ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कल्चरल प्लेटफॉर्म्स थे। शौकत ने अपने पति कैफी आजमी के साथ बाजार, उमराव जान, गरम हवा और मीरा नायर जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों के दो बच्चे शबाना आजमी और बाबा आजमी हैं। शौकत कैफी का अंतिम संस्कार आज दोपहर शनिवार को किया जाएगा। 

Tags:    

Similar News