B'DAY SPL: बहन शिल्पा की शादी में उठाया था बड़ा कदम, जानें 41 वर्षीय शमिता के लाइफ से जुड़ी खास बातें

B'DAY SPL: बहन शिल्पा की शादी में उठाया था बड़ा कदम, जानें 41 वर्षीय शमिता के लाइफ से जुड़ी खास बातें

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-02 13:33 GMT
B'DAY SPL: बहन शिल्पा की शादी में उठाया था बड़ा कदम, जानें 41 वर्षीय शमिता के लाइफ से जुड़ी खास बातें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। वैसे तो वो बॉलीवुड में कोई खास जगह नही बना पाई लेकिन आज भी दर्शकों के बीच मोहब्बतें की इशिका धनराजगीर के नाम से मशहूर हैं। शमिता शेट्टी का जन्म 2 फ़रवरी 1979 चेम्बूर मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी है। बहन शिल्पा शेट्टी कुंदरा के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है। उन्होंने अपनी बहन की शादी में एक बड़ा जोखिम उठाया था। 

खास अंदाज में मनाया जन्मदिन

 

 

बहन की शादी के लिए छोड़ा था बिगबॉस
शमिता शेट्टी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स चैनल के पॉपुलर शो "बिग बॉस" से की थी। वह "बिग बॉस 3" की प्रतिभागी बनकर शो में पहुंची थीं। वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थीं। फिर बीच में ही उन्होंने शो छोड़ दिया था। अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्हें बीच में ही बिग बॉस के घर को छोड़कर जाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ सीजन आठ में भी अपने डांसिंग के जलवे बिखेरे थे। शमिता "खतरों के खिलाड़ी" सीजन सात में नजर आ चुकी हैं।

 

 

फिल्मी करियर
शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आज भी लोग उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। उन्हें इस फिल्म के लिएम IIFA बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किये, जो काफी लोकप्रिय भी हुए। इसके बाद शमिता फिल्म फरेब और जहर में दिखाई दी, जो उनकी हिट्स मूवी में से एक है।

टीवी करियर
शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। बिग बॉस सीजन- 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। वहीं अब हाल ही में शमिता अभी कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा रिलोडेड में बतौर प्रतिभागी भी नजर आई थी।

Tags:    

Similar News