95 साल की उम्र में दिग्गज वकील राम जेठमलानी का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

95 साल की उम्र में दिग्गज वकील राम जेठमलानी का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-08 08:07 GMT
95 साल की उम्र में दिग्गज वकील राम जेठमलानी का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। पिछले दो हफ्ते से वे गंभीर रुप से बीमार ​थे। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने अपने ​कॅरियर में इंदिरा गांधी के हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे मशहूर केस लड़े हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री के अलावा शहरी विकास मंत्री भी थे। जेठमलानी का बॉलीवुड से भी गहरा संबंध रहा है। चर्चा थी कि जल्दी ही उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए जेठमलानी की भी मंजूरी मिल चुकी थी। लेकिन आज उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी झटका लगा। 


निर्देशक महेश भट्ट ने राम जेठमलानी के लिए ​ट्वीट कर लिखा कि यहां तक कि सितारों को अलविदा कहना सीखना चाहिए। मेरे जीवन को छूने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। # रामजठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में निधन।

एक्टर फरहान अख्तर ने ट्विटर पर लिखा कि "आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके साथ बातचीत में जो कुछ भी वक्त बिताया वो हमेशा बहुत प्यारी यादें रही हैं। उनके परिवार को मेरी सहानुभूति।"

निम्रत कौर ने ट्वीट किया कि "मेरे बड़े होते हुए, आप देश भर में जहां भी होते थे, जब भी कोई कानून को एक पेशे के तौर पर पढ़ रहा होता था, उसे आपका नाम जरूर मालूम होता था।"

Tags:    

Similar News