स्वरा भास्कर की मां और कुक संक्रमित, वत्सल सेठ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

स्वरा भास्कर की मां और कुक संक्रमित, वत्सल सेठ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-20 06:18 GMT
स्वरा भास्कर की मां और कुक संक्रमित, वत्सल सेठ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देशभर की तरह बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर बरस रहा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स संक्रमित हो चुके है। इसी दौरान एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर और उनका कुक भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। तो वही फिल्म "टार्जन" से एक्टिंग में डेब्यू करने वाले वत्सल सेठ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। 

स्वरा ने किया ट्वीट

  • स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि, उनकी मां और कुक कोरोना संक्रमित हो चुके है।
  • स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "ये हमारे घर आ गया है। मेरी मां और कुक कोविड संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दिल्ली के घर में ही आइसोलेट हैं। आप सब भी घर पर रहें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।" 

वत्सल सेठ ने भी किया ट्वीट

  • फिल्म टार्जन के एक्टर वत्सल सेठ ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है।
  • वत्सल ने लिखा कि, हो गए हम भी कोविड पॉजिटिव, मैं सभी प्रोटोकाल और गाइडलाइन का पालन कर रहा हूं और होम आइसोलेशन में हूं।
  • बता दें कि, आशुतोष राणा, परिधि शर्मा, समीरा रेड्डी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 

 

Tags:    

Similar News