भाई की शादी में छाई उर्वशी रौतेला, 85 लाख की जूलरी और 35 लाख के लहंगे में ढाया कहर 

बॉलीवुड भाई की शादी में छाई उर्वशी रौतेला, 85 लाख की जूलरी और 35 लाख के लहंगे में ढाया कहर 

Shiv Pathak
Update: 2022-12-07 09:04 GMT
भाई की शादी में छाई उर्वशी रौतेला, 85 लाख की जूलरी और 35 लाख के लहंगे में ढाया कहर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स और बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हमेशा अपने गॉर्जियस और हॉट लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने वाली उर्वशी इन दिनों अपने भाई की शादी में व्यस्त हैं। शादी इन्जॉय करते हुए उर्वशी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 

उर्वशी अपने भाई की शादी के लिए अपने होमटाउन उत्तराखंड पहुंची थी। उत्तराखंड की पहाड़ियों में, सिध्दबली मंदिर और अपने पुश्तैनी घर सक्मुंडा गांव पहुंची। जहां उन्होंने अपने बुआ के लड़के की शादी में जमकर मस्ती की। 

उर्वशी अपने भाई की शादी में अपने ग्लैमरस लुक से पूरे वेडिंग की लाइमलाइट लूट ली। सोशल मीडिया पर शेयर की गई वेडिंग फोटोज में उर्वशी आइवरी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने स्टोन एक्सेंट और ग्रीन ड्रॉफ बीड्स की हैवी जूलरी कैरी की थी। 

अपने भाई की शादी में उर्वशी ने करोड़ों रुपये अपने लुक पर खर्च किए। एक्ट्रेस के लहंगे और जूलरी की प्राइज जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शादी में पहने लहंगे की प्राइज 35 लाख रुपये जबकि जूलरी की प्राइज 85 लाख रुपये है। उर्वशी ने कुल 1 करोड़ 20 रुपये अपने लूक पर खर्च किया।  

Tags:    

Similar News