विक्की कौशल न्यूयॉर्क में करेंगे बर्थडे सेलिब्रेशन, ऋषि कपूर से भी की मुलाकात

विक्की कौशल न्यूयॉर्क में करेंगे बर्थडे सेलिब्रेशन, ऋषि कपूर से भी की मुलाकात

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-15 09:53 GMT
विक्की कौशल न्यूयॉर्क में करेंगे बर्थडे सेलिब्रेशन, ऋषि कपूर से भी की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में फिल्म "मसान" से डेब्यू करने वाले और "उरी: द सर्जीकल सट्राइक" जैसी फिल्म से सबके दिलों में राज करने वाले एक्टर विक्की कौशल का कल जन्मदिन है। वे कल अपना 31 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए वे इस बार न्यूयॉर्क में हैं। इस बीच विक्की ने समय निकालकर ऋषि कपूर से मुलाकात की। ऋषि इस समय न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 

विक्की कौशल ने कपूर फैमिली के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में ऋषि कपूर, नीतू कपूर संग विक्की बहुत खुश नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थी। इस मौके पर रिद्धिमा और नीतू कपूर ने दीपिका को एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट किया था। बता दें विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पूरे दो हफ्ते का ब्रेक लिया है। वे यहां अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। 

वहीं ऋषि कपूर की बात करें तो वे कैंसर से फ्री हो गए हैं। अभी उनका इलाज जारी है। कुछ महीने पहले खबर थी कि वे भारत लौटने वाले हैं। उनके भाई रणधीर कपूर ने भी इस बात को कंफर्म किया था, लेकिन अब तक उनके आने की कोई खबर नहीं मिल सकी। 

विक्की कौशल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे इस समय उधम सिंह की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उधम सिंह से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। बता दें कि उधम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने 1919 में जालियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए डायर की हत्या की थी। बाद में उधम सिंह को हत्या का दोषी करार देते हुए गिरफ्तार किया गया था। जुलाई 1940 में सरदार उधम सिंह को फांसी दे दी गई थी।
 

Tags:    

Similar News