विराट कोहली ने मारा इंस्टाग्राम का मैदान, प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह पछाड़ा

विराट कोहली ने मारा इंस्टाग्राम का मैदान, प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह पछाड़ा

Bhaskar User1
Update: 2021-07-03 09:46 GMT
विराट कोहली ने मारा इंस्टाग्राम का मैदान, प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह पछाड़ा
हाईलाइट
  • इंस्टा के मैदान में कोहली का मास्टर स्ट्रोक
  • प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह हराया

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास केवल दो भारतीय जो हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में टौप 30 में स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। विराट कोहली 19वें स्थान पर हैं वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 27वें स्थान पर कब्जा जमाया। यह सूची मशहूर और खेल हस्तियों के साथ-साथ अन्य लोगों को इस आधार पर रैंक करती है कि वे इंस्टाग्राम पर अपने हर पोस्ट से कितने पैसे कमाते हैं।

विराट कोहली प्रति पोस्ट 5 करोड़ रुपए कमाते हैं

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर 64 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ 27 वें स्थान पर हैं और कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 403,000 अमरीकी डालर यानी लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली इस साल उनसे आगे निकलकर 125 मिलियन फॉलोअर्स के साथ 19वें स्थान पर हैं और कथित तौर पर प्रति पोस्ट लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक बार फिर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। उनके 295 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वे एक पोस्ट से 11 करोड़ रुपए कमाते हैं। इस बीच ड्वेन जॉनसन 11.3 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं वहीं गायिका एरियाना ग्रांडे 11.2 करोड़ रुपये कमाते हुए तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। रियलिटी टीवी स्टार और मेकअप टाइकून काइली जेनर चौथे स्थान पर हैं, उसके बाद क्रमशः सेलेना गोमेज़, किम कार्दशियन, लियोनेल मेस्सी और बेयॉन्से भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। 

ग्लोबल  ब्रांडस कर रहे हैं प्रियंका की तरफ रुख 

हाल ही में प्रियंका को लॉन्जरी ब्रांड ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ का नया चेहरा घोषित किया गया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ इस खबर को साझा किया। यही नहीं, गुरुवार को मेकअप ब्रांड ‘मैक्स फैक्टर’ की ब्रांड अम्बैसडर के तौर पर प्रियंका चोपड़ा को अपॉइंट किया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे मैक्स फैक्टर की ग्लोबल एंबेसडर होने पर बहुत उत्साहित हैं। 

Tags:    

Similar News