PHOTOS: 2021 में धमाल मचाएंगी ये 5 नई जोड़ियां, 25 साल की एक्ट्रेस संग नजर आएंगे 53 के अक्षय कुमार

PHOTOS: 2021 में धमाल मचाएंगी ये 5 नई जोड़ियां, 25 साल की एक्ट्रेस संग नजर आएंगे 53 के अक्षय कुमार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-11 09:14 GMT
PHOTOS: 2021 में धमाल मचाएंगी ये 5 नई जोड़ियां, 25 साल की एक्ट्रेस संग नजर आएंगे 53 के अक्षय कुमार

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉक्स ऑफिस में हमेशा नई जोड़ियों के आने का दौर लगा रहता हैं। कई जोड़ियां हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप। वही व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि, एक नया स्क्रीन पेयरिंग शुरू से ही दर्शकों की दिलचस्पी का एक निश्चित स्तर सुनिश्चित करता है। इसलिए नई जोड़ियों को फिल्मों में लाना जरुरी हैं। आज हम आपको दिखाएंगें वो 5 नई जोड़ियां जो साल 2021 में नजर आने वाली हैं... 

अक्षय कुमार और सारा अली खान- ये अनएक्सपेक्टेड जोड़ी हैं, लेकिन आनंद एल राय ने अक्षय और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को फिल्म "अतरंगी रे" में एक साथ कास्ट किया हैं। बता दें कि, इस फिल्म में सारा बिहार की एक देहाती महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी। गौरतलब है कि सारा अली 25 साल की हैं और अक्षय कुमार 53 साल के, ऐसे में इनकी जोड़ी स्क्रीन पर क्या धमाल मचा पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया- तारा सुतारिया ने साल 2014 में फिल्म "हीरोपंती" में नजर आने वाली थी लेकिन उनकी जगह कृति सनोन को कास्ट किया गया था। लेकिन आगामी प्रोजेक्ट में टाइगर और तारा की जोड़ी आपको साथ नजर आएगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- ऑन स्क्रीन अपने प्यार को कबूल करने वाली रणबीर और आलिया की जोड़ी को दर्शक भी फिल्मों के जरिए देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल ये जोड़ी आपको बड़े पर्दे पर नजर आएगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं लेकिन निजी जिंदगी को लेकर ये काफी सुर्खियों में रहती हैं। 

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर- साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ऐतिहासिक योद्धा रहे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में साथ काम करते नजर आएंगे

सलमान खान और पूजा हेगड़े- पूजा हेगड़े तेलुगु सिनेमा की काफी फेमस स्टार हैं। पूजा के करियर की सबसे अच्छी बात तो ये हैं कि उन्हें हिंदी सिनेमा में सलमान खान के साथ काम करने का अवसर मिल रहा हैं। बता दें कि, फिल्म "कभी ईद कभी दीवाली" में सलमान और पूजा एक साथ नजर आएंगे। 

 

 

Tags:    

Similar News