गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक, निफ्टी 180 अंक टूटा

क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक, निफ्टी 180 अंक टूटा

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-06 10:56 GMT
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक, निफ्टी 180 अंक टूटा
हाईलाइट
  • निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 746 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 621 अंकों की गिरावट के साथ 59
  • 601 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। नए साल में यह पहली बार है जब बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 621 अंकों की गिरावट के साथ 59,601 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17,746 के स्तर पर बंद हुआ।  

आज आपके शहर में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, जानिए यहां

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 585 अंक की गिरावट के साथ 59,638 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 171 अंक की गिरावट के साथ 17,800 के स्तर पर था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (06 जनवरी 2022, गुरुवार) बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था और शाम को जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 367 अंक यानी कि 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,233 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 120 अंक यानी कि 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 17,925 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Tags:    

Similar News