बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

क्लोजिंग बेल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

Manmohan Prajapati
Update: 2022-04-01 10:29 GMT
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 05 अंक की तेजी के साथ 17
  • 670 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 708 अंकों की बढ़त के साथ 59
  • 277 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार नए वित्त वर्ष के पहले और कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (01 अप्रैल, शुक्रवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 708 अंकों की बढ़त के साथ 59,277 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 205 अंक की तेजी के साथ 17,670 के स्तर पर बंद हुआ।  

ये भी पढ़ें:-  अप्रैल माह के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 58533 के स्तर पर खुला ​था। जबकि निफ्टी सूचकांक 10 अंक यानी कि 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17455 के स्तर पर खुला था।

वहीं बात करें बीते कारोबारी दिन (31 मार्च, गुरुवार) की तो बाजार बढ़त के साथ खुलने के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 115.48 अंक यानी कि 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 33 अंक यानी कि 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News