अप्रैल माह के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 01 april 2022
अप्रैल माह के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
वाहन ईंधन कीमत अप्रैल माह के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
हाईलाइट
  • आज कंपनियों ने कीमतों में इजाफा नहीं किया है
  • पेट्रोल 10 दिन में 6 रुपए तक महंगा हो चुका है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। वहीं चुनाव के बाद देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में वृद्धि का दौर शुरू हो गया है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने बीते 10 दिनों में 9 बार वाहन ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। फिलहाल बात करें आज (01 अप्रैल 2022, शुक्रवार) की तो आमजन को इस बढ़ती महंगाई से राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

बता दें कि कल (31 मार्च, गुरुवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले भी कंपनियों ने इसी तरह रेट बढ़ाए हैं और आगे भी यह बढ़त जारी रह सकती है। आमजनों का कहना है कि चुनाव खत्म होने के बाद देश की कंपनियां कच्चे तेल पर निर्भर हो जाती हैं। यह हालिया दिनों में भी देखा जा सकता है ऐसे में कितनी राहत मिलेगी और कौन सी सरकार इस महंगाई से बचाएगी, इसकी उम्मीद कम है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

ये भी पढ़ें:-  कैबिनेट ने 2022-23 सीजन के लिए कच्चे जूट के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 116.72 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 111.35 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 107.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है।                         

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 93.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 100.94 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 96.22 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 97.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

ये भी पढ़ें:-  पिछले तीन साल में रूस से एक फीसदी से भी कम कच्चा तेल आयात हुआ 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   1 April 2022 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story