मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी

क्लोजिंग बेल मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-11-08 10:51 GMT
मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 151 अंकों की तेजी के साथ 18
  • 068 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के ऊपर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (08 नवंबर, सोमवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के ऊपर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 151 अंकों की तेजी के साथ 18,068 के स्तर पर बंद हुआ।

तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत

आज फार्मा और बैंक के अलावा अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स शामिल हैं। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी चढ़ा।

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 201.32 अंकों की बढ़त के साथ 60268.94 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 43.20 अंक की तेजी के साथ 17960.00 के स्तर पर खुला था।

वहीं बीते कारोबारी सत्र (03 नवंबर, बुधवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 257.14 अंकों की गिरावट के साथ 59,772 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59.15 अंकों की गिरावट के साथ 17,829 पर बंद हुआ था।

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

इसके बाद गुरुवार, 04 नवंबर को दीवाली के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिवाली बालीप्रतिपदा के चलते बाजार बंद रहा। ये छुट्टियां संवत 2077 के खत्‍म होने के कारण रहीं। 

 

 

 

 

  

Tags:    

Similar News